Monday, November 2, 2015

बनू हाशिम के हाशिमी - अरब की संतति या मुसलोईड्स

बनू हाशिम के हाशिमी  अरब के भारतीय मुसलमान या अरबी नाम हिंदू जात ढोते मुसलोईड्स?

पिछले लेख में अंसार के अंसारी के बाद इस लेख में एक अन्य अरबी वंश - कबीले के बारें में बताने जा रहा हूं किंतु संक्षिप्त में लेकिन मूल कुरैश़ कबीले के साथ..

अंसार से बने अंसारी की ही तरह भारत में एक और तथाकथित मुसलमान 'जाति' या वंश संतति है जो हाशमी / हाशिमी भी लिखती है।

हाशिमी यानि "अरबी वंश बनू हाशिम की संतति" , बनू हाशिम वंश या उप कबीला भी अरब के कुरैश कबीले ( Qureish, Quraish, Quresh, Qurish, Kuraish, and Coreish) का हिस्सा - संबंधी है, और कुरैश कबीला अरब का सबसे मजबूत कबीला रहा है, मक्का और काबा, हमेशा कुरैश कबीले के अधीन था, कुरैश उस समय भी व्यापारिक और धार्मिक पुजारी कबीला था काबा पर आधिपत्य रखता हुआ,  बलि देना (हलाल करना) आदि सभी काम कुरैश कबीले के ही अधीन थे, तो इस प्रकार मुख्य कुरैश कबीले के उप कबीले हाशिम का वंश भी इस्लामिक पैगंबर मोहम्मद के वंश से संबंधित है यानि सय्यद है, Hashim ibn 'Abd Manaf / हाशिम बिन अब्द़ मनाफ'  पैगंबर मोहम्मद के परदादा हुआ करते थे जिनके नाम पर उस पारिवारिक वंश का नाम 'बनू हाशिम' रखा गया था , पर उन परदादा का असल नाम 'अम्र अल़- उल़ा / Amr al- Ula' था और उनको हाशिम भी कहा जाता था (उपनाम या निकनेम कह लें), और उनके नाम पर ही उनके वंश को Al Hashemi / Al Hashimi / अल़ हाशिमी कहा जाता है।

बनू कुरैश / Banu Quraysh मुख्य कबीला था और उसके अंतर्गत वंश और संतति आधारित 14 उप कबीले मुख्य थे, प्रत्येक उप कबीला (वंश) किसी ना किसी मुख्यतया कुरैश कबीले के ही प्रमुख व्यक्ति के नाम पर है जिसकी संतति का वो उप कबीला बना!

1)  Banu Abd-al-dar / बानू अब्द अल़ डार

2)  Banu Abd Manaf / बनू अब्द मनाफ़

3)  Banu Nawfal  / बनू नाव्फ़ाल

4)  Banu Muttalib / बनू मुत्तालिब़

5)  Banu Hashim / बनू हाशिम
(बानो अब्द मनाफ़ उर्फ हाशिम का वंश का संतति कबीला, पैगंबर मुहम्मद के परदादा का उप कबीला)

6)  Banu Abd Shams / बनू अब्द श़म्स़

7)  Banu Umayyah / बनू उमाय्याह़ / बनू उमाईय्या

8)  Banu Makhzum / बनू माख़ज़ूम

9)  Banu Zuhrah / बनू जुहराह़ / बनू जुहरा

10)  Banu Taym / बनू ताईम - अबू बकर का कबीला
( पैगंबर मोहम्मद की सबसे प्यारी बीबी हजरत आयशा के पिता और इस्लाम के पहले खलीफा अबू बकर का मूल कबीला )

11)  Banu Adi / बनू अदी
( दूसरे खलीफा उमर बिन खत्ताब़ का कबीला )

12)  Banu Asad / बनू असद़
( पैगंबर मोहम्मद की पहली पत्नी हजरत ख़दीज़ा का कबीला )

13)  Banu Jumah / बनू जुमाह / बनू जुमा

14)  Banu Sahm / बनू साहम / बनू सह़म

भारतीय व पाकिस्तानी मूल के कुछ प्रमुख "तथाकथित हाशिमी" लोगों / सेलीब्रेटी के नाम उदाहरणार्थ दे रहा हूँ -

1.  इमरान हाशमी, भारतीय फिल्म अभिनेता

2.  आलमगीर हाशमी, पाकिस्तानी शायर

3.  जैब्रोन हाशमी, ब्रिटिश कमांडो सैनिक प्रमुख

4.  सफदर हाशमी, भारतीय नाटककार / थियेटर निर्देशक / लेखक

5.  जावेद हाशमी, पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ/राजनेता

6.  आरिफ अनवर हाशमी , समाजवादी पार्टी विधायक,  उत्तरप्रदेश, भारत

★★  कुल मिला कर हाशिमी या हाशमी भी सय्यद हैं - अशराफ हैं मुसलमानों के , सय्यद या सैय्यद शब्द का शाब्दिक अर्थ राजकुमार है, इस वर्ग में जैदी, हुसैनी, असकरी, हसानी, वाकरी, अलवी, अब्बासी, काज़मी, रिजवी, जाफरी, हाशमी तथा नकवी आदि वंश या कुलनाम के साथ शामिल हैं !!

क्रमश:

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

जानकारी सिलेसिलवार समझ आने के बाद सही लगे तो लाईक और शेयर अब तक फ्री ही हैं, हिंदुत्व पर मेरा कोई अकेले का पट्टा नहीं है, ना ही मुझ अकेले की ही जिम्मेदारी है हिंदू होने, हिंदूहित की .. सनद रहे।

बाकी सब ठीकठाक है, मंगलकामनाऐं

No comments:

Post a Comment